01 दिसम्बर 2025 को देशराज कर्णवाल उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति, राज्य मंत्री स्तर के नेतृत्व में “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का विधानसभा झबरेड़ा ब्लॉक रूडकी में बहुउद्देशीय शिविर का 3 गांवो में आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान कुल 90 शिकायत इस प्रकार प्राप्त हुई है –
- क्वायदपुर लोदीवाला – 17
- अकबरपुर झोझा – 65
- समसपुर खुण्डेवाली – 08
शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना तथा समाज कल्याण व अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा।
शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों ने सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक अपनी समस्याएं संबंधित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।
इनमें कई समस्या एक जैसी थी जिसमे सबसे ज्यादा राशन कार्ड की थी, और किसान सम्मान निधि, सड़क, आवास योजना, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृति, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, व शौचालय आदि जैसी कई समस्या सामने आयी, जिसमे से 27 समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किया गया, जबकि कुछ जिला स्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी महोदय व शासन को प्रेषित किया जाएगा।
इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार होगा
शिविर में सभी संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण, मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यगण एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया