हरिद्वार।एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हुआ था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। 27 नवंबर को उनकी प्रेयर मीट रखी गई थी। वहीं, 3 दिसंबर को उनके पार्थिव शरीर की अस्थियों को उत्तराखंड के हरिद्वार में पवित्र गंगा नदी में विसर्जित किया गया। उनके बेटे सनी और बॉबी देओल ने परिवार के अन्य करीबी सदस्यों के साथ मिलकर हर की पौड़ी पर ये रस्में पूरी कीं। अब इसी बीच सनी देओल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उनका पैपराजी पर एक बार फिर गुस्सा फूट पड़ा है।वीडियो में दिख रहा है कि धर्मेंद्र की अस्थि विसर्जन के निजी पल को चुपके से रिकॉर्ड कर रहे एक पैपराजी पर सनी देओल बुरी तरह भड़क उठे। गुस्से में सनी देओल तेजी से उस पैपराजी की तरफ बढ़े और उसका कैमरा छीनकर उससे सवाल किया। वायरल वीडियो में उन्हें सख्त लहजे में और बेहद ज्यादा गुस्सा में यह कहते हुए सुना जा सकता है, “पैसा चाहिए? तेरे को कितने पैसे चाहिए?” अब इस वीडियो के सामने आते ही फैंस भी सनी देओल को सही ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि यह समय देओल परिवार के लिए बेहद दर्द भरा है। ऐसे में उनकी वीडियो बनाना बेहद गलत है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन