काशीपुर।
आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यंका दिवस के अवसर पर चामुंडा विहार काशीपुर स्थित अनमोल फाउंडेशन दिव्यांग बाल गृह में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज इस से अवसर पर अतिथि के तौर पर त्रिलोक सिंह चीमा जी विधायक काशीपुर ,श्रीमान योगेंद्र कुमार सागर जी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर,श्री सौरभ जी जिला hi प्रचारक काशीपुर आरएसएस अनमोल फाउंडेशन बल ग्रह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमान मीनाक्षी चौहान उपस्थित रहे। अतिथिगण द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए ।
माननीय विधायक जी ने अनमोल फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की । श्री योगेंद्र सागर जी सचिव जिला विधिक प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा माननीय नालसा द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए चलाई जा रही नालसा स्कीम २०२५ ,दिव्यांगो के अधिकारो के लिए बने RPWD कानून २०१६ और निशुल्क दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी और सभी दिव्यांग बच्चों को पुरस्कृत किया।श्री देवेंद्र साहू जी खंड शिक्षा अधिकारी काशीपुर द्वारा अपने संबोधन में शिक्षा के अधिकार के बारे में जानकारी दी प्रज्ञा अस्पताल काशीपुर से आए डॉक्टर ईश्वर चंद्र अग्रवाल जी और डॉक्टर नम्रता अग्रवाल जी द्वारा दिव्यांग बच्चों में उनके माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
अनमोल फाउंडेशन के मुख्य दृष्टि श्री राम सिंह जी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस मौके पर अनमोल फाउंडेशन बाल गृह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी चौहान द्वारा बताया गया कि यह बाल गृह 11 से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों के लिए है।
अनमोल फाउंडेशन द्वारा संचालित विशेष शिक्षा में दो वर्ष डिप्लोमा के उत्तीर्ण मेधावी छात्र (भारती शर्मा, काव्य चौहान, आशुतोष गोसाई) को श्री योगेंद्र सागर जी एवं श्री नरेंद्र साहू जी खंड शिक्षा अधिकारी काशीपुर द्वारा पुरस्कृत किया गया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया