रुद्रपुर में ओवर बिलिंग और आयुष्मान के तहत मरीजों से पैसा वसूलने पर स्वास्थ्य विभाग ने तीन क्लीनिक सील किए। अचानक हुई कार्रवाई से पैसा वसूलने वाले अस्पतालों में हड़कंप मचा रहा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार जसपुर में सील क्लीनिकों के खिलाफ ओवर बिलिंग और आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत मरीजों से अवैध वसूली को लेकर लंबे समय से शिकायतें आ रही थीं। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डाॅ. केके अग्रवाल के नेतृत्व शुक्रवार को गठित अधिकारियों की टीम ने शिकायतों के आधार पर तथ्यों की जांच कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
आयुष्मान के तहत 5 लाख तक इलाज है मुफ्त
आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है लेकिन इन क्लीनिकों पर मरीजों से अधिक रुपये वसूले जा रहे थे। जांच में पाया गया कि इन क्लीनिकों में फर्जी बिलिंग और तय पैकेज से अधिक वसूली की जा रही थी। सीएम हेल्पलाइन के जरिए पहुंची शिकायतों के आधार पर जिले के 25 से अधिक अस्पतालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जा रही है
।क्लीनिक संचालकों से मांगा है स्पष्टीकरण : सीएमओ
सीएमओ ने बताया की इस कार्रवाई के तहत क्लीनिक के संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा है और आगे की कार्रवाई के लिए मामले की जांच की जा रही है। आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को मुफ्त इलाज देने के लिए सरकार ने कड़े नियम बनाए हैं और इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन