बागेश्वर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बागेश्वर में सरयू नदी तट पर चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से संवाद करने के साथ ही योजनाओं का फीडबैक लिया।
भ्रमण के दौरान वह बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम पहुंचे, जहाँ उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रशिक्षण सुविधाओं, खेल उपकरणों एवं संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल अवसंरचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि उत्तराखण्ड के खिलाड़ी राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
मुख्यमंत्री इसके बाद बागनाथ मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और अपने विचार साझा किए।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस देश के वीर सैनिकों की अदम्य वीरता, बलिदान और उत्कृष्ट सेवाओं को स्मरण करने का अवसर है। इस दौरान सैनिक कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री को Token Flag एवं Lapel Pin लगाया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोंडे, दायित्वधारी श्री शिव सिंह बिष्ट, श्री भूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या जी, विधायक पार्वती दास जी, विधायक श्री सुरेश गडिया, पालिकाध्यक्ष श्री सुरेश खेतवाल, अपर जिलाधिकारी श्री एनएस नबियाल, एसडीएम प्रियंका रानी जी, श्री ललित मोहन तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता