July 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को लगाया प्रतीक झंडा

रुद्रपुर 07 दिसम्बर, 2025_”विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 07 दिसम्बर को सशस्त्र झण्डा दिवस मानाया गया। सैनिक

जिलाधिकारी ने कहा कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस, राष्ट्र की सुरक्षा, अखण्डता और सार्वभौमिकता और हमारे आज के लिए अपना कल न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। साथ ही विषम परिस्थितियों में सीमाओं पर तैनात सैनिकों का मनोवल ऊँचा करने और शहीद सैनिकों के आश्रितो व अपंग सैनिकों को विश्वास दिलाया जाता है कि राष्ट्र आपके साथ है। इस अवसर पर जो भी धनराशि जमा होती है उसे शहीद के आश्रितों व अपंग सैनिकों के कल्याणार्थ हेतु उपयोग में लाया जाता है। इस पावन पर्व / अवसर पर आज कर्नल चन्द्र प्रकाश कोठारी (से०नि०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को प्रतीक झण्डा लगाया।