ट्रक से छह लाख की खैर की लकड़ी बरामद, तस्कर फरार
कालाढूंगी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की बरेहनी रेंज में वन तस्करों की बड़ी कोशिश को वन विभाग की टीम ने विफल कर दिया।
मंगलवार देर रात विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर खैर के पेड़ों की अवैध कटान कर लकड़ी ट्रक में भरने की तैयारी कर रहे हैं।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए वन कर्मी मौके पर पहुँचे। टीम को देखते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि वन विभाग ने ट्रक सहित तकरीबन छह लाख रुपये मूल्य की बेशकीमती खैर की लकड़ी बरामद कर ली है।
वन विभाग ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभागीय टीमें फरार तस्करों की तलाश में जुट गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कटान और तस्करी पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन