मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी।
बिजली लाइन मुआवजा बढ़ा
केंद्र के नए निर्देशों को अपनाते हुए टावर और उसके 1 मीटर परिधि तक के क्षेत्र का मुआवजा 200% सर्किल रेट कर दिया गया है।
सर्किल रेट और मार्केट रेट के अंतर को लेकर एक नई समिति बनाई जाएगी, जो प्रभावित भूमि मालिकों के हित में काम करेगी।
जन विश्वास एक्ट लागू होगा
7 एक्ट की जगह अब जन विश्वास एक्ट लाया जाएगा।
कुल 52 एक्ट चिन्हित किए गए हैं जिनमें सुधार किया जाएगा।
छोटे अपराधों में बड़ी राहत
छोटे अपराधों में अब जेल की सजा हटाई जा रही है, और इसकी जगह जुर्माने का प्रावधान किया जाएगा।
उदाहरण: पूर्व में जैविक कृषि क्षेत्र में पेस्टिसाइड उपयोग पर 1 लाख जुर्माना + 1 साल जेल की सजा थी। अब जेल हटाकर जुर्माना 5 लाख कर दिया गया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा