रुद्रपुर।एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन पर उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
सभी एंट्री एवं एग्ज़िट प्वॉइंट्स, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, पार्किंग क्षेत्रों,बाज़ारों, एवं अन्य भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर रखी जा रही है कड़ी निगरानी।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत लगातार सघन चेकिंग अभियान संचालित चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में आज दिनांक 09/12/2025 को जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने –अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा सभी एंट्री एवं एग्ज़िट प्वॉइंट्स, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, पार्किंग क्षेत्रों,बाज़ारों, एवं अन्य भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके।
यह अभियान जनपद में शान्ति सुरक्षा व कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने,अपराधों की रोकथाम तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सुगम व सुरक्षित यातायात हेतु लगातार चलाया जा रहा है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन