March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में विधानसभा चुनाव व SIR को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश

जसपुर।
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं संगठन मंत्री अजय कुमार के निर्देशन में तथा जिला अध्यक्ष काशीपुर मनोज पाल जी की अध्यक्षता में आज ब्लॉक सभा घर, जसपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों को प्रत्येक पोलिंग बूथ पर शक्ति केंद्र संयोजक एवं सहसंयोजकों की भूमिका, जिम्मेदारियों एवं कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला अध्यक्ष मनोज पाल जी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और बूथ स्तर पर सक्रियता के माध्यम से ही चुनाव में सफलता सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ पालन करने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व विधायक डा शैलेन्द्र मोहन सिंघल, खड़क सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, सुदेश चौहान, हरप्रीत सिंह हैप्पी, विनीत चौहान, आशीष बिश्नोई, धर्मेंद्र सिंह, सुरेश लोहिया, सतपाल जाटव, महेश प्रजापति, आकांक्षा ठाकुर, लक्ष्मी भंडारी, अन्नू पवार,मीडिया प्रभारी जितेन्द्र यादव, एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने आगामी चुनावों को लेकर पूरी सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।