खटीमा : शुक्रवार देर रात रोडवेज बस अड्डे के पास हुई चाकूबाजी की घटना ने शहर को दहला दिया। दो पक्षों की पुरानी रंजिश में हुए इस खूनी विवाद में आश्रम पद्धति विद्यालय के पीछे निवासी तुषार शर्मा (24) की मौत हो गई, जबकि पकड़िया निवासी सलमान और वाल्मीकि बस्ती निवासी अभय घायल हो गए। सलमान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रात लगभग 9:30 बजे के बाद तुषार, सलमान और अभय बस अड्डे के समीप स्थित एक चाय की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान गोटिया इस्लामनगर से आए विशेष समुदाय के कुछ युवकों के समूह से उनकी कहासुनी हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर चाकूबाजी में बदल गई।
विवाद बढ़ने पर गोटिया इस्लाम नगर से आए हमलावरों ने तीनों पर ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर दिए। हमले में 24 वर्षीय तुषार गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही ढेर हो गया। सलमान व अभय को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने तुषार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्षेत्र में सघन जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा तुषार की डेढ़ – दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत था। उसके पिता मनोज शर्मा कैंची–चाकू पर धार लगाने का काम करते हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में तनाव का माहौल है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता