गूलरभोज। मामूली बात पर हुए विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक को घायल कर दिया। घायल को गंभीर स्थिति में हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया गया है।
जनजाति आयोग के सदस्य बाबू सिंह तोमर ने बताया कि उनके बड़े पुत्र उदय प्रताप की गांव के ही एक युवक से मामूली बात पर बहस हो गई। इससे उत्तेजित होकर उस युवक ने अपने कुछ साथियों को बुलाकर उनके घर में घुसकर उनके पुत्र के साथ जमकर मारपीट की। घटना में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर वह घर पहुंचे और घायल बेटे को गदरपुर अस्पताल ले गए। वहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए रुद्रपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। न्यूरो सर्जन की अनुपस्थिति के कारण घायल को सुशीला तिवारी के लिए रेफर किया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को घटना की तहरीर नहीं सौंपी गई थी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी