
राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मांगे वोट
उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने अपने प्रचार में स्टार प्रचारकों को झोंक दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जोशीमठ के तपोवन व उर्गम में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में किया प्रचार किया।

उन्होंने जनता से भंडारी के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पहला राज्य है जहां समान नागरिक संहिता कानून लागू किया गया है। बेरोजगारों के साथ हो रहे छलावे को देखते हुए नकल विरोधी कानून बनाया, जिसके बाद से 15 हजार से अधिक नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से की गई।
सीएम ने जनता से अपील की कि पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाएं, जिससे इस क्षेत्र का विकास तेजी से हो सके। इससे पहले वे ढाक में बने नवनिर्मित राम मंदिर में चल रही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस
दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी, भगवती प्रसाद नंबूरी, किशोर पंवार आदि मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी
जसपुर क्षेत्र में 08 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण, 03 केंद्रों को नोटिस जारी