March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

खटीमा हत्या कांड:पुलिस के हत्थे चढ़ा पप्पू चायवाला, हत्या के बाद से ही की जा रही थी तलाश

खटीमा तुषार हत्याकांड मामले में पुलिस ने छह दिनों से भाग रहे गोटिया निवासी मो. सद्दीक उर्फ पप्पू चायवाले को गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपियों की अवैध चल-अचल संपत्ति की जांच की जा रही है।

बृहस्पतिवार को खटीमा कोतवाली में खुलासा करते हुए एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि तुषार हत्याकांड में भाग रहे वार्ड नंबर 10, गोटिया निवासी 59 वर्षीय मो. सद्दीक उर्फ पप्पू चायवाले को बुधवार को खेतलसंडा खाम रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि अब तक तुषार हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों की चल-अचल संपत्ति की जांच की जा रही है।