March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

सितारगंज मे भी शुरू हुआ जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’’ अभियान का आगाज

सितारगंज 19 दिसम्बर, 2025 – ’’जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’’ अभियान के अन्तर्गत न्यायपंचायत कल्याणनगर के मैनझुंडी गांव में उप जिलाधिकारी रविन्द्र जुआठा की अध्यक्षता में शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यक्रम में पंजीकृत समस्याओं को त्वरित निस्तारित किया जाये। उन्होने कहा कि सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों को शीघ्रता से निर्गत किया जाये। उन्होने कहा कि विभाग आपसी समन्वय करते हुए योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करें तथा विभिन्न योजनाओं के पात्रों का फार्म भरवाने के साथ ही योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यदि किसी फार्म में कोई कमी है तो सम्बन्धित विभाग आपस में समन्वय कर मौके पर ही निस्तारण कराते हुए योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि शिविर में आने वाला कोई भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे इसका विशेष ध्यान रखे।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टांल लगाकर योजनाओं की जानकारियां दी गयी व पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में 02 शिकायते प्राप्त हुई जिनको उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए । स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के 494 परीक्षण कर लोगों को निःशुल्क दवाई दी गई। विभिन्न योजनाओं में 367 लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभन्वित किया गया। जबकि 01 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, 03 लखपति दीदी को सम्मान पत्र दिए गए।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी शिविर/बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी किशोरी कुटिया, तहसीलदार हिमांशु जोशी, खण्ड विकास अधिकारी सी आर आर्या, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सी पी कोठारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान बलराम सिंह, दर्शन सिंह, आनंद बल्लभ भट्ट, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।