बुधवार देर शाम हमला, शोर मचाने पर जंगल की ओर भागा गुलदार
पतरामपुर रेंज में दस दिनों में दूसरी बार गुलदार के हमले से दहशत
जसपुर। पतरामपुर बाजार से बुधवार देर शाम घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। पतरामपुर वन रेंज में दस दिनों के भीतर दूसरी बार गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत है।
ग्राम शिव निवासी लोकप्रीत और करमजीत सिंह पतरामपुर बाजार से सामान लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ग्राम बूढ़ा फार्म के समीप सत्संग भवन के सामने गुलदार ने अचानक दोनों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। घटना के समय रास्ते से गुजर रहे
अन्य लोगों ने शोर मचाया, जिस पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद विभाग की टीम करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। टीम के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों
ने उन्हें घर भेज दिया। ग्रामीणों ने न विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने 9/18 लगाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि मादा गुलदार अपने बच्चों के साथ जंगल में घूम रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रात के समय सतर्कता बरतें और सावधानी के साथ आवागमन करें।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया