March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया संवाद, सरकार की नाकामियों को जनता के बीच लेजाने का किया आह्वान

सितारगंज। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जाने तथा वर्ष 2027 में भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया।

गत शनिवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया। कहा कि किसान, मजदूर, छात्र, युवा समेत समाज का हर वर्ग परेशान है। इस दौरान पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह हैप्पी, मुख्तयार अंसारी, प्रधान दिलबाग सिंह आदि मौजूद रहे।