काशीपुर में स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे से टकरा गई। हादसे में घर लौट रहे बाइक सवार वीडियोग्राफर अनिकेत सिंह (23) पुत्र बलवीर सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बीते रविवार को अनिकेत सिंह निवासी ग्राम रामूवाला, तहसील ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (यूपी) अपने मामा के घर काशीपुर के ग्राम लालपुर बक्सौरा आया था और देर शाम घर लौट रहा था। इसी दौरान मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या पुलिस चौकी से पहले स्पीड ब्रेकर पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने जा रहे ट्रक के पीछे से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूर्या पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी जिस पर परिजन उसे गंभीर हालत मेें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वीडियोग्राफी के साथ कंप्यूटर कोर्स कर रहा था अनिकेत
मृतक के चाचा नरेश सिंह ने बताया अनिकेत के पिता बलवीर सिंह ब्लॉक कार्यालय में सर्विस करते हैं। अनिकेत शादी-पार्टी में वीडियोग्राफी और गांव में खेतीबाड़ी का काम करता था। इसके अलावा वह कंप्यूटर कोर्स भी कर रहा था। बताया कि एक महीना पहले उसके बड़े भाई सचिन की ग्राम चकरपुर अलीगंज यूपी से शादी हुई थी। घर में बहू आने की खुशियां थीं कि अचानक यह घटना घट गई। बताया कि अनिकेत का एक बड़ा भाई सचिन, बहन किरन और कंचन, माता संतोष देवी व पिता को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी