खटीमा, 12 जुलाई,2024-
जिलाधिकारी उदय राज सिंह के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी ने तहसील खटीमा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत राशि वितरण की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि दिनांक 11 जुलाई 2024 को 1300 परिवारों को एवं 12 जुलाई2024 को 3000 परिवारों को कुल 4300 परिवारों को प्रति परिवार को 5 हजार रुपये की राहत राशि, कुल 2 करोड़ 15 लाख रुपये वितरित किए जा चुके हैं। तीन मृतकों के परिवार को प्रति परिवार को 4लाख रुपये के हिसाब से 12 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि तहसील खटीमा को दिनांक 11 जुलाई 2024 को 1 करोड़ 70 लाख आपदा से राहत एवं बचाव कार्य हेतु प्राप्त हुए थे एवं आज 2 करोड़ प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि तहसील खटीमा के अंतर्गत आपदा प्रभावित परिवारों को अहैतुक राहत राशि वितरण हेतु 10 टीमें बनाई गई है जिसमें से 5 टीमें शहरी एवं 5 टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं।
इस दौरान उपजिलाधिकारी रविन्द्र बिष्ट, तहसीलदार खटीमा, अधिशासी अधिकारी खटीमा आदि उपस्थित थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता