रूद्रपुर 23 दिसम्बर, 2025 किसानो को समय से ग्रीष्मकालीन मक्का बीज उपलब्धता को लेकर अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने जिला सभागार में सिड्स प्लांट संचालकों व मक्का खरीद करने वाली कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होने कहा कि ग्रीष्मकालिन धान के विकल्प के रूप में ग्रीष्मकालीन मक्के की फसल को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को समय से अच्छी गुणवत्ता व आवश्यकतानुसार बीज उपलब्ध कराना व कृषकों का समय से मक्का फसल की खरीदारी को यह सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होने किसानो को अच्छी गुणवत्ता का बीज उपलब्ध होगा तो पैदावार भी अधिक होगी। उन्होने कहा कि मक्का बीज की कालाबजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी लायेगी। उन्होने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में संचालित जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यक्रम, किसान दिवस, कृषक गोष्ठियों के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये। उन्होने कहा कि मक्के की फसल की कटाई के समय मक्का के उत्पाद में अधिक नमी की समस्या के निराकरण के लिए जनपद में ड्रायर की सुविधा उपलब्ध कराये जाने व मक्का की फसल कटाई के प्रयोग में लाये जाने वाले कृषि यंत्रों पर कृषकों को अनुदान पर उपलब्ध कराये जाने के प्रयास किये जायेगें।
बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 वीकेएम यादव, मक्का बीज विक्रय कम्पनी-कॉर्टेवा एग्रीसाइंस सीड्स, बायर क्राप साइंस लि0, नुजिवीडू एवं एडवांट तथा मक्का उत्पाद क्रय कम्पनी- गुजरात अम्बुजा एक्सपोर्ट लि0 सितारगंज, राकेट इण्डिया प्रा.लि. रूद्रपुर, जेजीएन बायो फ्यूल प्रा.लि. सितारगंज, आईजीएल काशीपुर के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन