सितारगंज। आरक्षित वन क्षेत्र से मिट्टी उठाने के आरोप में वन विभाग ने हाईवे का निर्माण कर रही आरसीएल कंपनी के छह डंपरों को सीज कर दिया है।
बताया गया है कि बीते दिनों बैगुल नदी पर बने लक्खा पुल के पास आरसीएल कंपनी ने आरक्षित वन क्षेत्र से मिट्टी का अवैध तरीके से उठान किया था। प्राथमिक जांच में मिट्टी खदान की पुष्टि होने के बाद रेंजर कैलाश चंद्र गुणवंत ने कंपनी के छह डंपरों को सीज कर वन चौकी शक्तिफॉर्म में खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने कंपनी पर हाइवे निर्माण की आड़ में अवैध मिट्टी खनन करने का आरोप लगाया है। रेंजर गुणवंत ने बताया कि हाईवे निर्माण कर रही आरसीएल कंपनी के छह डंपरों को सीज किया गया है। वन, खनन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त पैमाइश के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। हाईवे निर्माण कंपनी आरसीएल के जावेद खान ने बताया कि इस संबंध में डीएफओ से वार्ता की जा रही हैं।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन