रुद्रपुर। बोर्ड परीक्षाएं करीब हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी कराने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। विभाग ने सर्दियों की छुट्टियों में भी वर्चुअल क्लास लगाने का फैसला लिया है।
वर्तमान सत्र में जिले के हाईस्कूल में 21,362 और इंटरमीडिएट में 18,562 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। एक से 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल खुलते ही 16 जनवरी से विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी होनी हैं। समय के महत्व को समझते हुए बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को सुधारने के साथ अधिक बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने सर्दियों की छुट्टियों में भी ऑनलाइन क्लास लगाने का फैसला लिया है।अपर राज्य परियोजना निदेशक विद्यालयी शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। प्रदेश के सभी सीईओ को जारी निर्देश में कहा गया है कि एक से 14 जनवरी तक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए वर्चुअल क्लास का आयोजन कर उनकी निरंतर तैयारी कराई जाए। 12वीं कक्षा की छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी, भौतिकी शास्त्र, गणित, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान विषय पढ़ाए जाएंगे। कक्षा 10 के विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के प्रश्नपत्र विषय विशेषज्ञों के सहयोग से हल कराए जाएंगे।
शीतावकाश में संबंधित विषय के अध्यापक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कराएंगे। इससे बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी में सहायता मिलेगी। इस पहल से परीक्षा परिणाम भी बेहतर होगा। – केएस रावत, सीईओ यूएस नगर

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता