जसपुर। पुलिस को सड़क किनारे श्मशान घाट के पास एक युवक का शव मिला है। युवक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार को काशीपुर रोड श्मशान घाट के पास एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव की शिनाख्त उसके पास मिले आधार कार्ड से की। आधार कार्ड पर युवक का नाम 38 वर्षीय शफाअतमो. नबी निवासी मोहल्ला दिल्लासिंह जसपुर लिखा है। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। उसके परिजनों ने भी इसकी पुष्टि की है। शुक्रवार रात को भी वह शराब पीकर आ रहा होगा। तभी गिर गया होगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन