रूद्रपुर 15 जुलाई सूचना।
जनपद उधमसिंहनगर के बाजपुर में जनजाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित 14 जनजाति प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों को नियमित मासिक वेतन भुगतान के प्रकरण में सचिव, विद्यालयी शिक्षा की अध्यक्षता में गठित समिति ने जिलाधिकारी को मासिक आधार पर शिक्षकों को वेतन भुगतान की संस्तुति की है। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने पत्रावली को अनुमोदन प्रदान कर दिया है।
गौरतलब है कि उक्त प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 18/12/2023 को पारित आदेशों के अनुपालन में सचिव विद्यालयी शिक्षा की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था। समिति ने विद्यार्थियों/अध्यापकों की उपस्थिति आदि एवं परफॉर्मेंस के आधार पर माह की 10 तारीख तक जनपद के संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक समाज कल्याण अधिकारी द्वारा किये गए सत्यापन/जिला समाज कल्याण अधिकारी की संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा मासिक आधार पर वेतन भुगतान करने की संस्तुति की है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया