रुद्रपुर 28 दिसम्बर। प्रीत विहार क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान कार्तिक, निवासी बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार्तिक रुद्रपुर घूमने आया था, लेकिन पैसे न होने के कारण वह मजदूरी करने चला गया था। आज सुबह खेत की जुताई के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें ट्रैक्टर चालक सहित दो लोगों को गोली लगी। गंभीर रूप से घायल कार्तिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जमीन मालिक सिमरनजीत सिंह ने बताया कि जुताई के समय अचानक हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल अन्य घायल का उपचार जारी है। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं की गंभीरता से

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी