देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखण्ड सरकार की मुहिम लगातार जारी है। इसी क्रम में विजिलेंस ने रुड़की सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. आभास सिंह को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। डॉक्टर मेडिकल रिपोर्ट बनाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे।
बता दें कि डॉक्टर ने करीब 20 दिन पहले ही रुड़की के सिविल अस्पताल में ज्वॉइन किया था। डॉक्टर की ड्यूटी इमरजेंसी में लगी हुई थी। रिश्वत मांगने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की। जिसके बाद विजिलेंस ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप की कार्रवाई की। डॉक्टर को तय रकम लेते ही विजिलेंस टीम ने दबोच लिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी