March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

ब्रेकिंग:हल्द्वानी- गौला बाईपास रोड पर आवला चौकी के पास हुआ बड़ा सड़क हादसा

गौला नदी खनन गेट के सामने टूरिस्ट बस और डंपर की जोरदार टक्कर

टक्कर से इलाके में मची अफरा-तफरी, हादसे में डंपर चालक हुआ घायल

बस पार्किंग से दिल्ली की ओर जा रही थी जिसमें दस यात्री सवार थे

इस दौरान आवला चौकी गेट के सामने गौला में जा रहा डम्पर अचानक मुड़ा, जिससे बस और डंपर आमने-सामने टकरा गए

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जबकि डम्पर चालक घायल है

गनीमत रही की आमने-सामने की टक्कर के बाद भी बड़ा हादसा होने से टल गया।