जसपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने जसपुर पहुंचे सांसद अजय भट्ट की कार सुभाष चौक पर रोककर काले झंडे दिखाए। पुलिस ने मौके पर हस्तक्षेप कर सांसद की कार आगे बढ़वाई। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता सुखवीर भुल्लर, डॉ. शुभ और सुखदीप सहोता को कोतवाली बुलाकर करीब डेढ़ घंटे तक बैठाए रखा। सांसद के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तीनों को छोड़ दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने मामले को लोकसभा में उठाने की मांग की। सुखवीर भुल्लर ने बताया कि अजय भट्ट क्षेत्रीय सांसद है। अंकिता भंडारी केस राज्य का है। उन्हें इस मामले में सीबीआई जांच कराने की पैरवी लोकसभा में करनी चाहिए।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन