काशीपुर में ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं हादसे से परिवार में कोहरा मचा हुआ है।
प्रतापपुर के ग्राम चांदपुर निवासी रोहित सिंह (26) पुत्र प्रभु चरन सिंह मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नर्सिंग के पद पर कार्यरत था। बीते बृहस्पतिवार की देर शाम लगभग 8:00 बजे वह बाइक से कुंडेश्वरी होते हुए घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान मालवा फॉर्म के पास मोड़ पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी कुछ समय बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कुंडेश्वरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ घटना की सूचना परिजनों को दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया।शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई राहुल ने बताया उनकी मां की पूर्व में निधन हो चुका है, जबकि पिता काफी समय से बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। राहुल ने बताया वह दो भाई थे। अभी दोनों की शादी नहीं हुई है। वह लोग ही मां के नहीं होने पर बीमार पिता की देखभाल और नौकरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।
कुंडेश्वरी पुलिस के मुताबिक डंपर चालक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता