April 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर:दूसरे दिन अंडर-19 में खिलाड़ियों ने जीते मेडल

जसपुर। तीन दिवसीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी (विधानसभा स्तरीय) प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 19 बालकों की स्पर्धा में खिलाड़ियों में एड़ी चोटी का जोर लगाकर मेडल जीतने का जुनून, खेलों के प्रति दीवानगी व सच्ची स्पर्धा हर जगह नजर आई। 100 मीटर फर्राटा दौड़ में मोहम्मद ईशान ने सोना जीता। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शानिवार के दिन इंटरनेशनल जेनेसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय विधायक चौंपियनशिप ट्रॉफी स्पर्धा का उद्घाटन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधि कारी अमित सैनी ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। ब्लॉक खेल समन्वयक केशव सिंह ने बताया 100 मी फर्राटा दौड़ में मोहम्मद ईशान ने गोल्ड, हरजीत सिंह ने सिल्वर व अंश चौहान ने ब्रांच मेडल जीता। 200 मीटर में हरजीत सिंह प्रथम, मोहम्मद समीर

द्वितीय व रियान रजा तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में सहज दीप सिंह, 800 मीटर दौड़ में हर्ष कुमार, 1500 मीटर में आशीष कुमार, और 5000 मीटर दौड़ में हर्ष कुमार अब्बल रहे। लंबी कूद में हरगुन सिंह ने स्वर्ण, मोहम्मद समीर ने रजत व विवेक कुमार ने कास्य पदक जीता। ऊंची कूद में कुमार परीक्षित प्रथम, मोहम्मद रजा दितीय व आदिल तृतीय स्थान पर रहें। चक्का फेक में वंश प्रताप, मोहम्मद फैसल व अनमोल

07

दीप क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थानक पर है। गोला क्षेषण में युवराज सिंह ने गोल्ड जीता। भाला फेंक में वंश प्रताप नि ने सोना, भूपेंद्र चौहान ने चांदी व हर्ष कुमार ने तांबा जीता। कबड्डी की स्पध में न्याय पंचायत अहमदनगर ने न्याय स पंचायत मेघावाला को हरा कर स्वर्णक पदक पर कब्जा किया।

वॉलीबॉल में न्याय पंचायत भरतपुर विजेता व न्याय पंचायत पूरनपुर उपविजेता रहा।