April 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

नशे पर लगाम :जसपुर पुलिस ने 7.25 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

जसपुर। स्मैक बेचते हुए पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ कर उसके कब्जे से 07. 25 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और नगदी बरामद की है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे कार्यवाही अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधि कारी के निर्देशन में शनिवार को एसआई हरीश आर्य द्वारा मय पुलिस टीम के सायकालीन गस्त के दौरान चांस रिकवरी में कब्रिस्तान की पिछले गेट से मौहल्ला नत्था सिंह को जाने वाली गली में स्मैक बेचते राजेन्द्र कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी मोहल्ला नत्था सिंह को 07.25 ग्राम स्मैक, एलेक्ट्रॉनिक तराजू, स्मैक बेचकर कमाए रुपयों के साथ गिरफ्तार करके धारा- 8/21 एनडीपीएस अर्थ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि नशा तस्कर लीलावती का पुत्र है और राजेंद्र कुमार अपनी माँ लीलावती की स्मैक बेच रहा था अभियुक्त पिछले कई वर्षों से लगातार लीलावती द्वारा नशा बेचने का कारोबार किया जा रहा है और कई बार नशा तस्करों में गिरफ्तार होकर जेल जाने के बाद अब अपने पुत्र राजेंद्र कुमार और दामाद मोनू से स्मैक का कारोबार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्मैक बिक्री का धंधा पुलिस की राडार पर सभी नशा तस्कर, नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टार तथा पीआईटी एवं एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी, एसएसआई जावेद मलिक, एसआई हरीश आर्य, एएसआई मदनलाल, कांस्टेबिल कुलदीप सिंह, इंद्र सिंह, जाकिर हुसैन विनीत चौधरी, सीमा आर्य, कविता रावत आदि शामिल रहे।

You may have missed