“
हल्द्वानी शहर में एक बार फिर गोलीकांड से सनसनी फैल गई है। भाजपा पार्षद एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारी अमित बिष्ट उर्फ चिंटू पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना रामपुर रोड स्थित जज फार्म क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पार्षद ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवक पर फायरिंग की।भौगोलिक संदर्भ
मृतक की पहचान नितिन लोहनी निवासी जज फार्म के रूप में हुई है। बताया जा रहा है फायरिंग पार्षद के घर के बाहर हुई, जिसमें गोली लगने से नितिन की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि फायरिंग किन परिस्थितियों और किस विवाद के चलते हुई।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण कुछ दिन पहले हुआ आपसी विवाद हो सकता है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहले भी विवादों में रहा है नाम
स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी पार्षद का नाम पूर्व में भी कई विवादों और मारपीट के मामलों में सामने आ चुका है। इसी पार्षद से जुड़े एक पुराने विवाद को लेकर विधायक बंशीधर भगत को भी पूर्व में कोतवाली परिसर के बाहर धरना देना पड़ा था।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया