April 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

काशीपुर मे भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका

काशीपुर। महाराणा प्रताप चौक पर रविवार को भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाटी अंकिता भंडारी के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीति चमकाने के उद्देश्य से लगातार अंकिता का अपमान कर रही है। कहा कि अंकिता प्रकरण में कानून अपना काम कर रहा है और दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी अंकिता भंडारी के नाम का सहारा लेकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रही है। यहां विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, उपाध्यक्ष सृष्टि आहूजा बंसल, अग्रवाल सभा महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, पार्षद वैशाली गुप्ता, पार्षद बीना नेगी, राजकुमार यादव, चौधरी समर पाल आदि रहे।