April 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर सरकारी अस्पताल मे ईएनटी सर्जन की हुई तैनाती

नाक कान गले के मरीजो को मिलेगी बड़ी राहत

जसपुर। कान-नाक और गले की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। उनके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पहली सर्जन ईएनटी चिकित्सक तैनात हो गईं हैं।

जनप्रतिनिधियों ने बीती पांच अक्तूबर को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत से सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग की थी। उनकी मांग पर मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ऊधमसिंह नगर को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे।

इसी के तहत सीएमओ ने डॉ. हर्षिता ढींगरा को जसपुर के

सीएचसी में प्रत्येक दिन चिकित्सा सेवा देने के निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया

कि ईएनटी डॉक्टर ने बीते दिन से अपनी चिकित्सा सेवाएं देना शुरू कर दिया है।

You may have missed