रुदपुर, 08 जनवरी 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण परीक्षण शिविरों का आयोजन जनपद में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं सुगम जीवन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के सहयोग से जनपद के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रथम चरण में परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इन शिविरों के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का परीक्षण कर उन्हें व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए जाएं, जिससे वे दैनिक जीवन को अधिक सहजता एवं सम्मान के साथ व्यतीत कर सकें। इस क्रम में जनपद के समस्त विकास खण्डों में प्रातः 11:00 बजे से परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, यह शिविर विकास खण्ड जसपुर में 12 जनवरी 2026 सोमवार, विकास खण्ड काशीपुर में 13 जनवरी 2026 मंगलवार, विकास खण्ड बाजपुर में 14 जनवरी 2026 बुधवार, विकास खण्ड गदरपुर में 15 जनवरी 2026 गुरुवार, विकास खण्ड रुद्रपुर में 16 जनवरी 2026 शुक्रवार, विकास खण्ड सितारगंज में 16 जनवरी 2026 शनिवार एवं विकास खण्ड खटीमा में 17 जनवरी 2026 रविवार को आयोजित किये जायेंगे।
शिविरों में विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण के उपरांत पात्र लाभार्थियों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक किसी भी प्रकार की असुविधा के बिना, अपने विकास खण्ड स्तर पर ही सरकारी सहायता का लाभ प्राप्त कर सकें।
प्रशासन द्वारा जनपद के सभी पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस जनकल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता