रुद्रपुर में तीनपानी के पास टायर की फैक्ट्री और गोदाम में आग धधक गई। आग से सैकड़ों टायर जलकर राख हो गए। वहीं बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया है। कनकपुर निवासी गुरप्रीत सिंह की बसंत विहार तीनपानी के पास भदईपुरा में गुरप्रीत इंटरप्राइजेज के नाम से टायरों की फैक्ट्री और गोदाम है। बृहस्पतिवार की रात वह गोदाम बंद कर अपने घर चले गए थे।
शुक्रवार सुबह सात बजे के आसपास फैक्ट्री और गोदाम से लोगों को धुआं निकलता हुआ दिखा। उन्होंने इसकी जानकारी गुरप्रीत सिंह और दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल के तीन-चार वाहन मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। यह देख दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से वहां रखी एक बाइक के साथ ही कार, ट्रक, जीप, पिकअप आदि वाहनों के सैकड़ों टायर जल कर राख हो गए।आग इतनी भीषण थी कि गोदाम की बिल्डिंग भी ध्वस्त हो गई। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी फर्म पूरे कुमाऊं में टायरों की सप्लाई करती है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सीएफओ इशान कटारिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शाट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन