जसपुर। पुलिस ने एक युवक को मय मोटरसाइकिल के पकड़ कर उसके कब्जे से 4.90 ग्राम स्मैक बरामद कल उसके विरुद्ध एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकान्त मिश्रा द्वारा जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे कार्यवाही अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में शनिवार को एसआई इन्द्र सिह ढेला ने पुलिस टीम के साथ सांयकालीन गश्त के दौरान चांस रिकवरी में ग्राम मझरा को जाने वाली सडक की पुलिया के पास से मोटरसाइकिल संख्या संख्या यूके 18आर/1293 के साथ अभियुक्त मौ० आरिफ पुत्र आशिक हुसैन निवासी नहर पार वार्ड नम्बर 13 मस्जिद के पास जसपुर को 4.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम में एसआई इन्द्र सिह ढेला, हेड कांस्टेबिल शैलेन्द्र सिह, कांस्टेबिल अरुण कुमार आदि शामिल रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया
गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव