खटीमा। टेंपो में सवार होकर झनकट जा रहे एक होटल मैनेजमेंट के छात्र मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिद्धार्थ नगर, यूपी निवासी मो.आसिफ (19) पुत्र मो. इस्लाम अपने दादा मो. सलीम के साथ भूड़ महोलिया खटीमा में किराए के मकान में रहकर एक कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। उसके दादा प्रतापपुर इंटर काॅलेज में शिक्षक हैं।
परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम को वह टेंपो में सवार होकर बैग खरीदने के लिए झनकट जा रहा था। लोहियापुल के पास अचानक वह टेंपो में बेहोश हो गया। टेंपो में सवार लोगों ने उसके मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। उसे उप जिला अस्पताल ले गए।यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके काॅलेज से 12 जनवरी को एक टूर जयपुर जा रहा था। वह भी टूर में जाने की तैयारी कर रहा था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। एसएसआई ललित रावल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता