हरिद्वार।सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा श्यामपुर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरलोडिंग, बिना नंबर प्लेट, बिना HSRP, बिना रिफ्लेक्टिव टेप, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र आदि अनियमितताओं वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 35 वाहनों के चालान किए गए तथा 5 वाहनों को सीज किया गया। यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।
सुश्री नेहा झा, एआरटीओ (प्रवर्तन) द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें एवं यातायात नियमों का पालन करें, ताकि स्वयं व अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन