बाजपुर में प्लाईवुड से भरा ई-रिक्शा अचानक पलट गया जिसके नीचे दबकर गांव बरहैनी निवासी रोहित (16) की मौत हो गई। बुधवार को गांव बरहैनी निवासी रोहित एक दुकान से प्लाईवुड और फर्नीचर का सामान लेकर पास के गांव कुकरेंटा जा रहा था। रास्ते में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और रोहित उसके के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने बमुश्किल घायल को निकालकर वाहन से बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय भेजा जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
एसआई प्रहलाद सिंह ने अस्पताल पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ई-रिक्शा का प्रयोग घरेलू सहित अन्य सामान ढोने के रूप में किया जा रहा है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता