देर रात दोनों युवक जा रहे थे काशीपुर
फोरलेन पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
जसपुर। शुक्रवार की
देररात जसुपर-काशीपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका भाई गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। ग्राम भोगपुर निवासी रवि पुत्र करतार, बलविंदर उर्फ बब्बू पुत्र बिल्लू शुक्रवार देर रात को अपने किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जसपुर-काशीपुर फोरलेन पर अमृत ढाबे के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय बलविंदर उर्फ बब्बू की मौत हो गई। जबकि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। गांव
के कुलदीप सिंह ने बताया कि बलविंदर उर्फ बब्बू का दाह संस्कार कर दिया गया है। जबकि रवि काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती है। उसका उपचार जारी है। बताया कि बलविंदर उर्फ बब्बू और रवि आपस में चचेरे तहेरे भाई हैं। दोनों परिवारों में गम का माहौल है।
सीओ दीपक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन