बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में 8 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
कैबिनेट बैठक के मुख्य निर्णय
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सेवा नियमावली–2026 को मंजूरी।
राजस्व विभाग
परियोजनाओं के लिए भूमि प्राप्ति हेतु भूमि मालिकों से आपसी समझौते के आधार पर भूमि क्रय प्रक्रिया तय की गई।
उधम सिंह नगर
प्राग फार्म की 1354.14 एकड़ भूमि को औद्योगिक आस्थान विकसित करने के लिए सिडकुल को ट्रांसफर करने संबंधी शासनादेश में संशोधन।
जनजाति कल्याण विभाग
अनुसूचित जनजाति बाहुल्य जिलों देहरादून, चमोली, उधम सिंह नगर एवं पिथौरागढ़ में योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए
विभागीय ढांचे के पुनर्गठन
आवश्यक पदों के सृजन को मंजूरी।
उत्तराखंड जनजाति कल्याण राजपत्रित अधिकारी सेवा (संशोधन) नियमावली–2025
इसके प्रख्यापन एवं विभागीय ढांचे के संशोधन को स्वीकृति।
भूजल उपयोग पर निर्णय
राज्य में गैर-कृषि उपयोग के लिए भूजल निकास पर जल मूल्य/प्रभार दरें लागू करने का फैसला।
निजी विश्वविद्यालय अधिनियम
उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम–2023 में संशोधन।
जीआरडी उत्तराखंड विश्वविद्यालय खोलने को मंत्रिमंडल की मंजूरी।
हवाई पट्टी संचालन
गौचर एवं चिल्यालीसौड़ हवाई पट्टी को
भारतीय वायुसेना, रक्षा मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के बीच सहमति के आधार पर
संयुक्त नागरिक व सैन्य संचालन हेतु रक्षा मंत्रालय को ट्रांसफर करने पर सहमति।
ग्रीन एनर्जी पर बड़ा कदम
राज्य में हरित हाइड्रोजन को बढ़ावा देने के लिए
उत्तराखंड ग्रीन हाइड्रोजन नीति–2026 के प्रख्यापन को मंजूरी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन