जसपुर। एक सप्ताह पूर्व महिला का शव पेड़ पर लटका मिला था। मामले में पुलिस ने उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि राजपुर गांव निवासी आशा देवी का शव 25 जुलाई को गन्ने के खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। मृतका की बेटी सोनम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पिता हरिराज सिंह नशा करके घर में रोजाना लड़ाई-झगड़ा करता था। उसकी मां को पीटता था। पिता ने कई लोगों से पैसे लिए थे। वह उन तीनों बहनों की शादी बड़ी उम्र के व्यक्तियों से करना चाहता था। मां इसका विरोध कर रही थी। कहा कि पिता के आपराधिक किस्म के लोगों से संबंध हैं और वह दो बार जेल जा चुका है। बताया कि 25 जुलाई की शाम वह मां के साथ खेत में घास काटने गई थीं। बहनें एक खेत में तो मां दूसरी खेत में घास काट रही थी। कुछ देर बाद उन्होंने मां को खेत किनारे एक पेड़ पर फंदे से लटका देखा। जब तक उन्हें उतारा, उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने पिता पर हत्या का आरोप लगाया था। जांच के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में हरिराज सिंह पर बीएनएस 108 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन