March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

शातिर लुटेरा अवैध तमंचा मय लूट के माल सहित गिरफ्तार।

थाना पुलभट्टा क्षेत्र में हुई लूट की घटना का हुआ पर्दाफाश।

रुद्रपुर।22-1-2026 को शिकायतकर्ता नरेश कुमार निवासी ग्राम बरा थाना पुलभट्टा तहरीरी सूचना दी की 03 अज्ञात लुटेरो द्वारा उसके घर मे घुसकर तमंचे की नोक पर घर से 87000 रू0 नगद व ज्वैलरी व 02 मोबाईल फोन लूट कर ले गये थे । उक्त सूचना पर मु0FIR N0-11/2026 U/S 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । शिकायत कर्ता शिव कुमार पाल उर्फ प्रसव कुमार पुत्र स्व अन्तराम निवासी ग्राम बरी थाना पुलभट्टा द्वारा मो0सा0 चोरी होने की दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0FIR N0-12/2026 U/S 303(2)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

थानाध्यक्ष थाना पुलभट्टा के नेतृत्व मे टीमो का गठन किया गया

। गठित टीमो द्वारा सीसीटीवी फुटेज/लोगो से पूछताछ कर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा,पंजाब, उत्तर प्रदेश सम्भावित स्थानो पर अभि0गणो की तलाश करते हुए अथक प्रयास मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 29-01-2026 को अभि0 इस्लाम नि0 ग्राम लोहार नगला थाना फतेहगंज पश्चमी जिला बरेली(उ0प्र0) को अभयपुर तिरहा भोजीपुरा बरेली उ0प्र0 क्षेत्र से अवैध तमंचे मय लूट का माल सहित गिरफ्तार किया गया है।

अभि0 ने बताया कि मेरा भाई अबरार व मेरा दोस्त शकील निवासी ग्राम लोहार नगला थाना फतेहगंज पश्चमी, जिला बरेली के साथ मिलकर योजना बनाकर हम लोगो द्वारा दिनांक 21/22-01-2026 की रात मे ग्राम बरा मे एक घर मे घुसकर तमंचे के बल पर उस घर से 87000 रूपये नगद व ज्वैलरी व 02 मोबाईल फोन लूट लिए थे उनको लूटने के बाद हम लोग ग्राम बरी मे गये और हम तीनो ने मिलकर एक घर से उसकी मो0सा0 HF डिलक्स न0- UK06BB-0874 चोरी कर ली थी और मेरे हिस्से मे 25000 रू0 नगद व 01 वीवो कम्पनी का फोन आया जो बरामद करा दिया है । लूट के शेष रूपये व ज्वैलरी व चोरी की मो0सा0 मेरे भाई अबरार व मेरे दोस्त शकील के पास है । अभि0 को रिमाण्ड हेतु मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है । अन्य अभि0गणो की तलाश जारी है ।

गिरफ्तार अभियुक्त
1-इस्लाम नि0 ग्राम लोहार नगला थाना फतेहगंज पश्चमी जिला बरेली(उ0प्र0)

वांछित अभि0गण
1-अबरार निवासी ग्राम लोहार नगला थाना फतेहगंज पश्चमी, जिला बरेली
2-शकील निवासी ग्राम लोहार नगला थाना फतेहगंज पश्चमी, जिला बरेली

बरामदगी
1-एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस
2- एक अदद मोबाईल फोन वीवो कम्पनी एक नीले ग्रे रंग का पिट्टु बैग ( घटना में प्रयुक्त)
3- 26500/- रूपये नगद,