राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, उत्तराखण्ड एवं जिला अग्रणी बैंक, उधम सिंह नगर द्वारा 02 फरवरी 2026 को “अटल पेंशन योजना – सामुदायिक सम्पर्क एवं समीक्षा बैठक“ कार्यक्रम का सफल आयोजन |
पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA), भारत सरकार के दिशानिर्देशों के क्रम में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, उत्तराखण्ड एवं जिला अग्रणी बैंक, उधम सिंह नगर द्वारा 02 फरवरी 2026 सोमवार को सुबह 11 बजे होटल सोनिया, रामपुर रोड, रुद्रपुर में अटल पेंशन योजना के अंतर्गत सामुदायिक सम्पर्क एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य खाताधारकों एवं असंगठित क्षेत्र के अधिकाधिक लोगों को पेंशन से जोड़ना था |
कार्यक्रम के दौरान मुख्य भाषण सुश्री ममता शंकर, पूर्णकालिन सदस्य (अर्थशास्त्र) एवं विशेष संबोधन श्री के. आर. दौलथ अली खान, महाप्रबंधक, PFRDA द्वारा दिया गया | कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी श्री सुशील मोहन डोभाल, जिला विकास अधिकारी, उधम सिंह नगर, श्री राजीव रंजन , डीजीएम (एसबीआई), श्री दीपक ममगाईं, सहायक महा प्रबन्धक ( ऐसएलबीसी, देहरादून ), श्री संतोष कुमार पाण्डेय, उप क्षेत्रीय प्रबन्धक (बैंक ऑफ बड़ौदा) उपस्थित रहे | अटल पेंशन योजना (APY) पर प्रस्तुति देते हुए निशांत आनंद, प्रबन्धक (PFRDA) ने कुछ वीडियो के माध्यम से जन समुदाय को APY सम्बंधित जानकारी साझा की | कार्यक्रम में सभी हितधारकों ने APY नामांकन को बढ़ाने के लिए सुनियोजित नीति बनाने के लिए विमर्श किया गया तथा वंचित वर्ग व असंगढ़ित क्षेत्र के लोगों को समावेश करने की प्रक्रिया को बल देने पर सहमति व्यक्त की गयी | लगभग 100 लोगो ने बढ़- चढ़कर उत्साह के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया | साथ ही कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा, नैनीताल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, आइडीबीआइ बैंक तथा इंडियन ओवरसीज़ बैंक को APY नामांकन में उत्कृष्ट भूमिका निभाते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पूर्ति के लिए PFRDA द्वारा सम्मानित किया गया |
कार्यक्रम में उपस्थित सभी बैंक मुख्यतः बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई, पीएनबी व अन्य बैंकों के जिला समन्वयक व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे | इस व्यापक कार्यक्रम का समापन अग्रणी जिला प्रबन्धक महोदय ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया|

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा