March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

काशीपुर महापौर दीपक बाली ने वार्ड नंबर 40 में सात सड़कों का किया शिलान्यास

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने वार्ड नंबर 40 में सात सड़कों का शिलान्यास किया। इन सड़कों का 1,38,75,000 रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा।

महापौर दीपक बाली ने बुधवार को मानपुर रोड पर सुरेंद्र सिंह के शोरूम से प्रदीप वर्मा के गोदाम तक, विश्वनाथ पुरम, छाबड़ा कॉलोनी और कुमाऊं कॉलोनी में टाइल्स व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
महापौर ने कहा कि उन्होंने काशीपुर नगर निगम क्षेत्र के ग्रामीण वार्डों में सड़क निर्माण के लिए सीएम से अनुरोध किया था। बताया कि इस पर सीएम ने काशीपुर के विकास के लिए 23 करोड़ रुपये से भी अधिक स्वीकृत किए हैं। इससे शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों में भी सड़कों का जाल बिछा दिया जाएगा। महापौर ने कहा कि दूसरे देशों में आठ दिन में एक दिन कूड़ा गाड़ी आती है फिर भी वे लोग सड़कों पर कूड़ा नहीं फेंकते जबकि हमारे यहां सुबह शाम गाड़ी आने के बाद भी लोग सड़कों पर कूड़ा डाल देते हैं। कहा कि शहर को साफ स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी हमारी है। इस दौरान पार्षद रवि प्रजापति मंडल, अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, शक्ति केंद्र संयोजक अनिल यादव, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, बूथ अध्यक्ष कमल कुमार, महापौर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह कमल प्रजापति आदि मौजूद रहे।