March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

रुद्रपुर मामले मे एसएसपी से मिला पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल

पत्रकारिता की गरिमा के लिए आज पत्रकारों की मजबूत एकता देखने को मिली। इसी क्रम में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात कर अपनी बात स्पष्ट रूप और मजबूती से रखी।

बैठक के दौरान यह साफ किया गया कि पत्रकार रूपेश कुमार के खिलाफ की जा रही अनर्गल बयानबाज़ी न सिर्फ आपत्तिजनक है, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी सवाल खड़े करती है। एसएसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि इस तरह की बयानबाज़ी करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, काशीपुर के पत्रकार हिमांशु ठाकुर से जुड़े मामले में भी प्रशासन की ओर से सकारात्मक रुख सामने आया। उन्हें शीघ्र राहत दिए जाने का आश्वासन दिया गया, जिससे पत्रकार समुदाय में विश्वास और मजबूती का संदेश गया।

यह घटनाक्रम बताता है कि जब पत्रकार एकजुट होते हैं, तो सच और सम्मान की आवाज़ को अनदेखा नहीं किया जा सकता।