शक्तिफार्म। हल्द्वानी से राजमिस्त्री का काम कर लौटा युवक घर शुक्रवार शाम नहीं पहुंचा। अगली सुबह उसका शव किशनपुर जंगल में एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला।
टैगोर नगर गांव निवासी राजू बाइन ( 32 ) पुत्र भूधर पिछले कुछ दिनों से हल्द्वानी में एक ठेकेदार के मातहत राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार की शाम वह ठेकेदार से कुछ रुपये लेकर बाइक से घर के लिए रवाना हुआ। देर रात तक घर नहीं लौटने पर पत्नी कविता ने ठेकेदार से पति के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वह शाम को घर के लिए निकला था।शनिवार सुबह ढूंढ खोज होने पर राजू की बाइक बैकुंठपुर से किशनपुर रेंज जंगल होते हुए हल्द्वानी जाने वाले कच्ची सड़क किनारे खड़ी मिली। राजू का शव थोड़ी ही दूरी पर पेड़ पर अंगोछे से लटका हुआ मिला। उसका हेलमेट पास ही पड़ा हुआ था और उसका पैर जमीन से लगभग छू रहा था। यह क्षेत्र लालकुआं थाना अंतर्गत आता है। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी और छह व ढाई साल की दो बेटियों को बिलखता छोड़ गया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन