रुद्रपुर। आगामी महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। इसे फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी की रात्रि में पड़ने वाला प्रमुख शिव पर्व माना जाता है। जिले भर में धार्मिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। ज्योतिषाचार्य वनशक्ति मंदिर के महंत रामप्रसाद के अनुसार इस बार रात्रिकालीन पूजन का विशेष महत्व रहेगा और श्रद्धालु परंपरागत चार प्रहर की पूजा पद्धति का पालन करेंगे।
शिवालयों और प्राचीन मंदिरों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर निकायों की ओर से मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, वहीं पुलिस और स्वयंसेवी संगठन भीड़ प्रबंधन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।बाजारों में फूल-माला, बेलपत्र और पूजा सामग्री की अस्थायी दुकानों की तैयारियां भी दिखाई देने लगी हैं। पुजारी गौरव पांडेय ने बताया की महाशिवरात्रि पर मंदिर में विशेष पूजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। उम्मीद है की करीब 15 हजार श्रद्धालु मंदिर में पूजन-अर्चना के लिए पहुंचेंगे। इस बार रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन और सामूहिक रुद्राभिषेक के कार्यक्रम अधिक होंगे, जिससे स्थानीय व्यापार और मंदिरों की गतिविधियों में भी रौनक बढ़ने की उम्मीद है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता