March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

पहले बिका मकान बेचकर महिला से ठग लिए 5.90 लाख, एफआईआर दर्ज

जसपुर में एक महिला ने गांव के नौ लोगों के खिलाफ पहले से बिका हुआ मकान बेचकर 5.90 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी नौ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ग्राम मेघावाला निवासी रूबीना परवीन ने कोर्ट को बताया कि उसे और उसके पति को अर्जुन सिंह ने अपना मकान बेचने की बात कही जिसका सौदा 5.90 लाख में तय हो गया। मकान की रजिस्ट्री अपने नाम कराकर बैंक के माध्यम से सौदे की रकम अदा कर दी। बताया कि बाद में पता चला कि मकान पहले से बिका हुआ है। आरोप है कि मकान खाली कराने पर आरोपी ने साथियों के साथ उनसे अभद्रता की। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अर्जुन सिंह, बबीता, राजपाल उर्फ बल्लू, गीता निवासीगण ग्राम मेघावाला, जसबीर कौर निवासी ग्राम कल्याणपुर, नन्हें सिंह, कृपाल सिंह, नेहा, संध्या निवासीगण ग्राम अहरपुरा महुआखेडागंज के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।